भारत सरकार ने देशभर के नागरिकों को सूचना, शिक्षा और मनोरंजन की निशुल्क सुविधा देने के उद्देश्य से Free Dish TV Yojana 2025 की शुरुआत की है। इस योजना के तहत केंद्र सरकार हर उस घर में फ्री सेट टॉप बॉक्स (Dish TV) लगवाएगी, जहाँ अब तक डीटीएच सुविधा उपलब्ध नहीं है। इसका मुख्य उद्देश्य दूरदर्शन और ऑल इंडिया रेडियो के माध्यम से देश के हर कोने तक जानकारी और मनोरंजन पहुँचाना है।
Free Dish TV Yojana 2025 क्या है?
Free Dish TV Yojana 2025 भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसके तहत ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों के परिवारों को मुफ्त डिश टीवी उपलब्ध कराया जाएगा। सरकार ने इसके माध्यम से डिजिटल इंडिया मिशन को बढ़ावा देने और शिक्षा-सूचना को हर घर तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है।
अगर आपके घर में अभी तक Dish TV नहीं है, तो यह योजना आपके लिए सुनहरा अवसर है। इस योजना के जरिए आप बिल्कुल फ्री में 800 चैनल देख सकेंगे, जिनमें मनोरंजन, शिक्षा, समाचार और धार्मिक चैनल शामिल हैं।
Free Dish TV Yojana का उद्देश्य
सरकार ने इस योजना का उद्देश्य स्पष्ट किया है कि देश के सीमावर्ती, जनजातीय और नक्सल प्रभावित इलाकों में भी शिक्षा और मनोरंजन का प्रसार हो सके।
दूरदराज के क्षेत्रों में सूचना और ज्ञान पहुंचाना।
ऑल इंडिया रेडियो (AIR) और दूरदर्शन की पहुंच को बढ़ाना।
डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत बनाना।
सरकार ने घोषणा की है कि AIR FM का कवरेज क्षेत्र 59% से बढ़ाकर 66% और आबादी कवरेज 68% से बढ़ाकर 80% किया जाएगा।
ये भी पढ़े : IPL 2026 ऑक्शन से पहले मुंबई इंडियंस करेगी साफ-सफाई, इन 5 खिलाड़ियों पर गिरेगी गाज
Free Dish TV Yojana के प्रमुख लाभ
इस योजना के माध्यम से देश के लाखों नागरिकों को बिना किसी शुल्क के डिश टीवी की सुविधा दी जाएगी।
लाभार्थियों को फ्री सेट टॉप बॉक्स और डिश एंटीना प्रदान किया जाएगा।
800 से अधिक चैनल बिना किसी मासिक शुल्क के उपलब्ध रहेंगे।
DD National सहित सभी सरकारी चैनलों की क्वालिटी अपग्रेड की जाएगी।
सुदूर क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को HD क्वालिटी ब्रॉडकास्टिंग की सुविधा मिलेगी।
सरकार 8 लाख से अधिक घरों में Free Dish TV इंस्टॉल करवाने की योजना बना रही है।
पात्रता शर्तें
आवेदक भारत का नागरिक होना चाहिए।
योजना का लाभ सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में रहने वाले लोगों को मिलेगा।
आवेदक के घर में पहले से कोई अन्य डीटीएच कनेक्शन नहीं होना चाहिए।
आवेदन या इंस्टॉलेशन के लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा।
जरूरी दस्तावेज
Free Dish TV Yojana का लाभ पाने के लिए आवेदक को कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज जमा करने होंगे:
आधार कार्ड
पैन कार्ड
वोटर आईडी
राशन कार्ड
निवास प्रमाण पत्र
पासपोर्ट साइज फोटो
मोबाइल नंबर
योजना के तहत चैनल और कवरेज
सरकार ने बताया है कि इस योजना के तहत देश के हर हिस्से में कम से कम 36 फ्री चैनल और 800 तक मनोरंजन चैनल उपलब्ध कराए जाएंगे। यह सेवा 2026 तक चरणबद्ध तरीके से पूरे देश में लागू की जाएगी।
Free Dish TV Yojana में आवेदन कैसे करें?
अगर आप इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं तो नीचे दिए गए चरणों का पालन करें:
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट prasarbharati.gov.in पर जाएं।
होमपेज पर “Free Dish Registration” या “फ्री डिश आवेदन” विकल्प पर क्लिक करें।
अब आवेदन फॉर्म खुल जाएगा, जिसमें अपना नाम, पता, जिला, मोबाइल नंबर आदि विवरण भरें।
सभी जानकारी सही-सही भरने के बाद “सबमिट” बटन पर क्लिक करें।
आवेदन स्वीकार होने पर संबंधित विभाग आपके घर पर जाकर फ्री Dish TV इंस्टॉल कर देगा।
